अरविंदो फार्मा को जेनरिक दवा ल्यूरासाइडोन हाइड्रोक्लोराइड के लिए यूएस एफडीए से मंजूरी मिली है। ये दवा बायपोलर डिसओर्डर जैसी मानसिक बिमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल होती है। हालांकि कंपनी के लिए एक बुरी खबर भी आई। सूत्रों के मुताबिक वियतनाम सरकार ने खराब क्वालिटी के चलते अरविंदो फार्मा को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। हलांकि कंपनी ने इस खबर का खंडन किया है।
