दवा कंपनी अरविंदो फार्मा को हैदराबाद यूनिट-1 के लिए यूएस एफडीए से फॉर्म 483 मिला है। हालांकि यूनिट में कोई गंभीर आपत्ति नहीं मिली है। कंपनी के मैनेजमेंट ने सफाई दी है कि हैदराबाद यूनिट की जांच बहुत महत्वपूर्ण नहीं है। इसके बाद इस शेयर में गिरावट देखने को मिली। हालांकि मैनेजमेंट की सफाई के बाद अरविंदो फार्मा के शेयर में रिकवरी दिखाई पड़ी।
