रॉयल एनफील्ड को चुनौती देने के लिए बजाज ने आज नई बाइक डॉमिनर बाजार में उतारी है। इस लॉन्च के बाद आज कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। 400 सीसी की इस बाइक का रॉयल एन्फील्ड की बाइक बुलेट से मुकाबला होगा। इसमें 373 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जिससे 35 बीएचपी पावर जनरेट होता है। डॉमिनार 400 की मैक्सिमम स्पीड 148 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत 1 लाख 36 हजार से शुरू होगी। इसकी प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और जनवरी से इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।