Get App

फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 12% बढ़ी

हालांकि महीने दर महीने आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 7.2 फीसदी घटी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2016 पर 11:38 AM
फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 12% बढ़ी

बजाज ऑटो की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 12 फीसदी बढ़ी है। फरवरी में बजाज ऑटो ने कुल 2.7 लाख गाड़ियां बेची हैं। हालांकि महीने दर महीने आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 7.2 फीसदी घटी है।

फरवरी में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट घट गया है। सालाना आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 12 फीसदी घटकर 98959 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 2.35 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 37 फीसदी बढ़कर 37437 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें