जनवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 18% घटी

इस साल जनवरी में बजाज ऑटो ने 241917 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जनवरी में 293939 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Feb 02, 2017 पर 12:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जनवरी महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 18 फीसदी घट गई है। इस साल जनवरी में बजाज ऑटो ने कुल 2,41,917 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जनवरी में बजाज ऑटो ने कुल 2,93,939 गाड़ियां बेची थी।

    घरेलू बाजार में भी बजाज ऑटो की बिक्री घटी है। सालाना आधार पर जनवरी में घरेलू बाजार में बजाज ऑटो की बिक्री 1,61,870 यूनिट से 16 फीसदी घटकर 1,35,188 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1,32,069 यूनिट से 19 फीसदी घटकर 1,06,729 यूनिट रहा है।

    सालाना आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल की बिक्री 16 फीसदी घटी है। सालाना आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 27 फीसदी घटी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।