Get App

फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 0.4% बढ़ी

इस साल फरवरी में बजाज ऑटो ने कुल 2.73 लाख गाड़ियां बेची हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2017 पर 10:14 AM
फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 0.4% बढ़ी

फरवरी महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में हल्की बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 0.4 फीसदी बढ़ी है। इस साल फरवरी में बजाज ऑटो ने कुल 2.73 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल फरवरी में बजाज ऑटो ने कुल 2.72 गाड़ियां बेची थी।

घरेलू बाजार में बजाज ऑटो की बिक्री घटी है। सालाना आधार पर फरवरी में घरेलू बाजार में बजाज ऑटो की बिक्री 1.7 यूनिट से 8 फीसदी घटकर 1.6 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 98959 यूनिट से 16 फीसदी बढ़कर 1.1 लाख यूनिट रहा है।

सालाना आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल की बिक्री 4 फीसदी बढ़कर 2.35 यूनिट के मुकाबले 2.4 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में बजाज ऑटो की तिपहिया वाहनों की बिक्री 37,437 यूनिट से 24 फीसदी घटकर 28,555 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें