Bandhan Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंधन बैंक ने आज 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 19 फीसदी घटकर 721 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि 30 जून 202 को खत्म हुई पिछले वित्त वर्ष का पहली तिमाही में बंधन बैंक का मुनाफा 886 करोड़ रुपए पर रहा था। 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी भी खराब हुई है। इस अवधि में बैंक का ग्रॉस एनपीए तो सालाना आधार पर 7.25 फीसदी से गिरकर 6.76 फीसदी आई है। लेकिन, नेट एनपीए भी सालाना आधार पर 1.92 फीसदी पर बढ़कर 2.18 फीसदी पर पहुंच गई है।
इस मौके पर बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्र शेखर घोष ने कहा कि इस तिमाही के प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि बैंक स्थिर विकास के पथ पर है। उन्होंने आगे कहा कि बैंक ने अपनी एसेट बुक में विविधता लाने में भी काफी प्रगति की है। पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान कर्मचारियों, टेक्नोलॉजी, आईटी और विस्तार पर किए गए निवेश से निश्चित रूप से बैंक के प्रदर्शन में सुधार होगा।
कमर्शियल बैंकिंग बुक में सालाना आधार पर 78 फीसदी की ग्रोथ
पहली तिमाही में बंधन बैंक के कमर्शियल बैंकिंग बुक में सालाना आधार पर 78 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि बैंक कि रिटेल लोन बुक में 86.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इसमें हाउसिंग फाइनेंश बुक शामिल नहीं है। बैंक की हाउसिंग फाइनेंश बुक में पहली तिमाही में 9.5 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।
मौजूदा तिमाही में करीब 7 लाख ग्राहक जोड़े
बैंक ने मौजूदा तिमाही में करीब 7 लाख ग्राहक जोड़े हैं। इसके कुल ग्राहकों की संख्या 3.07 करोड़ हो गई है। 30 जून, 2023 तक इसके बैंकिंग आउटलेट की संख्या 6140 थी। बैंक के नेटवर्क में 1542 शाखाएं और 4598 बैंकिंग इकाइयां शामिल हैं।
बंधन बैंक के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर ये स्टॉक आज 14 जुलाई को 5.80 अंक यानी 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ 221.60 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 223 रुपए और दिन का लो 214.20 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 314.80 रुपए और 52 वीक लो 182.15 रुपए है।
बंधन बैंक के शेयर 1 हफ्ते में 3.76 फीसदी और 1 महीने में 12.25 फीसदी टूटे हैं। जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 8.10 फीसदी की बढ़त आई है। इस साल अब तक ये शेयर 5.38 फीसदी टूटा है। वहीं, पिछले 1 साल में ये स्टॉक 19.52 फीसदी टूटा है। जबकि 3 साल में इसमें 37.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।