वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 101.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 1,505 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 101.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 1,505 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 5.7 फीसदी बढ़कर 2,862.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2,708 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 13.45 फीसदी से घटकर 13.38 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 7.56 फीसदी से घटकर 7.09 फीसदी रहा है।
अगर रुपये में बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर गौर करें तो, तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 52,262 करोड़ रुपये से घटकर 51,781 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 27,467 करोड़ रुपये से घटकर 25,534 करोड़ रुपये रहा है।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का प्रोविजनिंग 3,604 करोड़ रुपये से घटकर 2,302.6 करोड़ रुपये रहा है। वहीं तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का प्रोविजनिंग 2,296.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,302.6 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।