वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 1510 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 173.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 1510 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 173.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2.6 फीसदी घटकर 2708 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2780 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 7.55 फीसदी से बढ़कर 9.18 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 4.31 फीसदी से बढ़कर 5.25 फीसदी रहा है।
रुपये में बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 29894 करोड़ रुपये से बढ़कर 36519 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर नेट एनपीए 16466 करोड़ रुपये से बढ़कर 19978 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 3237 करोड़ रुपये से बढ़कर 3604 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।