Get App

एस्सार स्टील को बैंकों का अल्टीमेटम

बैंकों ने एस्सार स्टील को अलटीमेटम दिया है कि या तो वो अपना कर्ज चुकाएं या अपने मैनेजमेंट में बदलाव के लिए तैयार रहे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2016 पर 11:52 AM
एस्सार स्टील को बैंकों का अल्टीमेटम

एस्सार ग्रुप के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एसबीआई और अन्य बैंकों ने एस्सार स्टील को अलटीमेटम दिया है कि या तो वो अपना कर्ज चुकाएं या अपने मैनेजमेंट में बदलाव के लिए तैयार रहे। एस्सार स्टील के पास बैंकों का करीब 40,000 करोड़ का कर्ज है। इस कर्ज की रिकवरी के लिए बैंकर्स एस्सार स्टील के एसेट्स भी बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक लेनदारों ने इसके एसेट्स बेचने के लिए जेएसडब्ल्यू ग्रुप और टाटा ग्रुप से संपर्क किया है। इन दोनों ने भी माना है कि बैंकर्स ने उनसे संपर्क किया है। हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।

दरअसल बैंकों ने अभी तक एस्सार स्टील के कर्ज को इक्विटी में तब्दील नहीं किया है, यानी उनके पास कंपनी का मालिकाना हक भी नहीं है। ऐसे में कोई भी डील मुसीबत बन सकती है। हम आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने एस्सार स्टील के कर्ज को एनपीए घोषित कर दिया है। बाकी बैंक भी इसके कर्ज को एनपीए घोषित करने की तैयारी में है।

उधर एस्सार स्टील ने बताया है कि उसने स्ट्रैटेजिक पार्टनर ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को एडवाइजर नियुक्त किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें