Get App

बाटा इंडियाः मुनाफा 27.1% बढ़ा, आय 15% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बाटा इंडिया का मुनाफा 27.1 फीसदी बढ़कर 44.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2016 पर 3:57 PM
बाटा इंडियाः मुनाफा 27.1% बढ़ा, आय 15% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बाटा इंडिया का मुनाफा 27.1 फीसदी बढ़कर 44.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बाटा इंडिया का मुनाफा 35 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बाटा इंडिया की आय 15 फीसदी बढ़कर 617.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बाटा इंडिया की आय 537 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बाटा इंडिया का एबिटडा 61.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 80 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बाटा इंडिया का एबिटडा मार्जिन 11.5 फीसदी से बढ़कर 12.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें