बाटाः मुनाफा 32.5% बढ़ा, आय 2.5 बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बाटा का मुनाफा 32.5 फीसदी बढ़कर 59.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 09, 2017 पर 9:14 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बाटा का मुनाफा 32.5 फीसदी बढ़कर 59.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बाटा का मुनाफा 44.8 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में बाटा को वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम के चलते 21.6 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में बाटा की आय 2.5 फीसदी बढ़कर 640.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बाटा की आय 625.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में बाटा का एबिटडा 78.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 75.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बाटा का एबिटडा मार्जिन 12.5 फीसदी से बढ़कर 11.8 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।