भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड यानी बीईएल का ऑफर फॉर सेल आज से खुल गया है। इस ओएफएस के जरिए सरकार कंपनी में 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। ओएफएस का फ्लोर प्राइस 1498 रुपये प्रति शेयर का रखा गया है जो कल के बंद भाव से 4 फीसदी के डिस्काउंट पर है। ओएफएस में कल इंस्टिट्यूशनल निवेशक हिस्सा ले पाएंगे जबकि रिटेल निवेशकों के लिए ऑफर 23 फरवरी को खुलेगा। आपको बता दें कि बीईएल में सरकार की करीब साढ़े 74 फीसदी हिस्सेदारी है।