Get App

बीईएमएलः मुनाफा 8.5% घटा, आय 21% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीईएमएल का मुनाफा 8.5 फीसदी घटकर 154.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2016 पर 5:20 PM
बीईएमएलः मुनाफा 8.5% घटा, आय 21% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीईएमएल का मुनाफा 8.5 फीसदी घटकर 154.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीईएमएल का मुनाफा 168.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीईएमएल की आय 21 फीसदी घटकर 1,009 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीईएमएल की आय 1,297 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीईएमएल का एबिटडा 162.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 179.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीईएमएल का एबिटडा मार्जिन 12.7 फीसदी से बढ़कर 17.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें