Get App

बेंटली की एसयूवी बेंटेगा भारत में लॉन्च

ब्रिटिश कंपनी बेंटली ने अपनी एसयूवी बेंटेगा भारत में लॉन्च कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2016 पर 4:31 PM
बेंटली की एसयूवी बेंटेगा भारत में लॉन्च

सुपर लग्जरी कारें बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी बेंटली ने अपनी एसयूवी बेंटेगा भारत में लॉन्च कर दी है। बेंटेगा दुनिया की सबसे तेज रफ्तार एसयूवी है और कीमत के मामले में भी ये सबसे महंगी लग्जरी कारों में से एक है। बेंटेगा की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। इसमें 6 लीटर का ट्विन टर्बो इंजन है जो 608 पीएस पावर देता है और 900 न्यूटन मीटर का जबर्दस्त टॉर्क मिलता है।

बेंटेगा महज 4 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। यानी एक्सेलरेटर दबाते ही ये हवा से बातें करने लगती है तभी तो इसकी टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 8- स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांस्मिशन दिया गया है। दिखने में भी बेंटेगा, बेंटली की सभी कारों जैसे खूबसूरत है। टॉप ऑफ द लाइन लग्जरी फीचर तो हैं ही।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें