आज भारत फाइनेंशियल के शेयर में खासी तेजी देखने को मिली है। मॉर्गन स्टैनली ने भारत फाइनेंशियल में अपना हिस्सा बढ़ा दिया है। 23 दिसंबर को ओपन मार्केट में भारत फाइनेंशियल में 1.1 फीसदी हिस्सा खरीदा था। खबर के बाद कंपनी के शेयर में मजबूती दिखी। इस महीने करीब 3 फीसदी तक गिरने के बाद कंपनी के शेयर में शानदार रिकवरी देखने को मिली है।