इंडसइंड बैंक के साथ विलय की बातचीत टूटने के बाद भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन की जोरदार पिटाई हुई। भारत फाइनेंशियल का शेयर एक झटके से 7 फीसदी टूट गया था। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी देखने को मिली। आपको बता दें कि इंडसइंड और भारत फाइनेंशियल के बीच विलय की बातचीत चल रही थी लेकिन वैल्युएशंस पर सहमति न होने के कारण बातचीत टूट गई। हालांकि इस मामले में भारत फाइनेंशियल और इंडसइंड की और से किसी तरह की टिप्पणी नहीं आई है।