Get App

भारती एयरटेल: 4जी के लिए बड़ी डील

भारती एयरटेल ने 4जी स्पेस में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बड़ी डील की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2016 पर 11:49 AM
भारती एयरटेल: 4जी के लिए बड़ी डील

भारती एयरटेल ने 4जी स्पेस में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बड़ी डील की है। कंपनी ने एयरसेल से 8 सर्किल के 4जी स्पेक्ट्रम राइट्स खरीदे हैं। इस डील के बाद भारती एयरटेल पूरे देश में 4जी सर्विस मुहैया करा पाएगी। 20 मेगाहर्ट्ज और 2300 बैंड का ये सौदा 3500 करोड़ रुपये में हुआ है। सौदे में जो सर्किल शामिल हैं उनमें तमिलनाडु, असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा सर्किल के राइट्स स्पेक्ट्रम की ऊपरी सीमा तय होने पर निर्भर करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें