Get App

भारती एयरटेलः मुनाफा 10.8% बढ़ा, आय 2.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 10.8 फीसदी बढ़कर 1462 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2016 पर 5:56 PM
भारती एयरटेलः मुनाफा 10.8% बढ़ा, आय 2.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 10.8 फीसदी बढ़कर 1462 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1319.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल की आय 2.4 फीसदी बढ़कर 25572.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 24983 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 9135 करोड़ रुपये से बढ़कर 9574.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 36.6 फीसदी से बढ़कर 37.4 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मोबाइल डाटा ट्रैफिक 62.5 फीसदी बढ़कर 194.8 अरब एमबी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल का कर्ज 745.1 करोड़ डॉलर से 689.1 करोड़ डॉलर हो गया है।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार में प्रति ग्राहक औसत आय 194 रुपये से बढ़कर 196 रुपये रही है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार में वायरलेस वॉल्यूम 308 अरब मिनट से बढ़कर 314.8 अरब मिनट रहा है।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार में वॉयस सेगमेंट की प्रति ग्राहक औसत आय 138 रुपये से बढ़कर 139 रुपये रही है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार में डाटा सेगमेंट की प्रति ग्राहक औसत आय 196 रुपये से बढ़कर 202 रुपये रही है। अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय वायरलेस कारोबार की आय 15052.6 करोड़ रुपये रही है।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार की आय 6451 करोड़ रुपये से घटकर 6249.3 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार में डाटा सेगमेंट की आय 31.2 फीसदी बढ़कर 15.4 करोड़ डॉलर रही है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार में डाटा सेगमेंट की औसतन प्रति ग्राहक आय 3.2 डॉलर के साथ सपाट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें