Get App

Vodafone Plc से इंडस टावर्स में 4.7% हिस्सेदारी खरीदेगी Bharti Airtel, डील के लिए रखी ये शर्त

भारती एयरटेल ने कहा कि ट्रांजैक्शन को इस मूल शर्त पर किया जाएगा कि भुगतान की गई राशि को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) में नई इक्विटी के रूप में शामिल किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 6:32 PM
Vodafone Plc से इंडस टावर्स में 4.7% हिस्सेदारी खरीदेगी Bharti Airtel, डील के लिए रखी ये शर्त
भारतीय एयरटेल के शेयर शुक्रवार को 2.70% की उछाल के साथ 689.00 रुपये पर बंद हुए

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इंडस टावर्स (Indus Towers) में 4.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए वोडाफोन पीएलसी (Vodafone Plc) से एक समझौता किया है। एयरटेल ने शुक्रवार 25 फरवरी को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी।

भारती एयरटेल ने कहा, यह ट्रांजैक्शन इस मूल शर्त पर किया जाएगा कि भुगतान की गई राशि को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) में नई इक्विटी के रूप में शामिल किया जाएगा और इसी के साथ इंडस टावर्स में VIL का बकाया चुकाया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को Vodafone Plc ने इंडस टावर्स में अपनी 2.4 फीसदी हिस्सेदारी भारती एयरटेल को शेयर बाजारों में एक ब्लॉक डील के जरिए बेची। इस डील से पहले वोडाफोन Plc की इंडस टावर्स में 28 फीसदी हिस्सेदारी थी जबकि भारती एयरटेल के पास 42 फीसदी हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें