भारती इंफ्राः मुनाफा 19.8% घटा, आय 2.3% बढ़ी

तीसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 19.8 फीसदी घटकर 620.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 23, 2017 पर 6:02 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 19.8 फीसदी घटकर 620.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का मुनाफा 773.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल की आय 2.3 फीसदी बढ़कर 1530 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल की आय 1496.3 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा 688.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 705.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में भारती इंफ्राटेल का एबिटडा मार्जिन 46 फीसदी से बढ़कर 46.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।