भारती इंफ्राटेल में 51 फीसदी हिस्सेदारी जल्द बिक सकती है। सूत्रों के मुताबिक केकेआर और सीपीपीआईबी अगले हफ्ते भारती इंफ्राटेल में हिस्सा खरीदने के लिए अगले हफ्ते अंतिम बोली लगा सकती हैं। दोनों कंपनी मिलकर भारती इंफ्राटेल में 51 फीसदी हिस्सा खरीदने वाली हैं। डील में कंपनी का अनुमानित वैल्युएशन 70 हजार करोड़ है। बोली को मंजूरी मिलने के बाद दोनों कंपनी भारती इंफ्राटेल की ड्यू डिलिजेंस शुरू करेंगी।
