Get App

बचा हुआ खाना भी रहेगा फ्रेश बस इन 5 बातों को रखें ध्यान, नहीं तो फ्रिज में रखा हुआ खाना भी कर सकता है बीमार!

घर में बचा हुआ खाना अक्सर दोबारा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपकी हेल्थ पर भारी पड़ सकती है। गलत तरीके से रखा गया खाना बैक्टीरिया बढ़ने और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। खाने को सही समय पर स्टोर करना, सही तरीके से गर्म करना और खराब होने के संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है। आइये जानते है बचा हुआ खाना इस्तेमाल करते समय होने वाली गलतियां, जिनसे हर किसी को बचना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 8:32 AM
बचा हुआ खाना भी रहेगा फ्रेश बस इन 5 बातों को रखें ध्यान, नहीं तो फ्रिज में रखा हुआ खाना भी कर सकता है बीमार!

घर में खाना बच जाना बहुत आम बात है। कई लोग इसे दोबारा गर्म करके खा लेते हैं या कई दिनों तक फ्रिज में रख देते हैं। इससे खाना बर्बाद तो नहीं होता, लेकिन अगर इसे सही तरीके से स्टोर और इस्तेमाल न किया जाए तो यही बचा हुआ खाना फूड पॉइजनिंग, पेट की समस्या और बैक्टीरिया बढ़ने का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं बचा हुआ खाना इस्तेमाल करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियों के बारे में:

1. खाने को लंबे समय तक बाहर रखना

सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग बचे हुए खाने को घंटों तक कमरे के तापमान पर ही छोड़ देते हैं। गर्म मौसम में बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे खाना खराब हो सकता है। कई बार खाना देखने और सूंघने में ठीक लगता है, लेकिन उसमें हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। खाने को पकने के बाद ज्यादा देर तक बाहर रखने से बचना चाहिए। अगर खाना बच गया है तो उसे जल्दी ठंडा करके साफ डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखना बेहतर होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें