
कॉटन जामदानी साड़ी
षष्ठी से पूजा का माहौल शुरू हो जाता है। इस दिन हल्की और आरामदायक कॉटन जामदानी साड़ी पहन सकती हैं। पीले, पेस्टल या हल्के रंग अच्छे लगेंगे। सिंपल ब्लाउज और छोटे सोने के झुमके लुक को खूबसूरत बनाएंगे।
टसर सिल्क साड़ी
सप्तमी पर पंडाल घूमने के लिए आरामदायक साड़ी चुनें। टसर सिल्क हल्की और आसानी से संभाली जा सकती है। इसे फ्लैट सैंडल और छोटे स्लिंग बैग के साथ पहनें, ताकि लंबे समय तक घूमने में परेशानी न हो।
ढाकाई जामदानी साड़ी
अष्टमी की पुष्पांजलि के लिए हल्के रंग की ढाकाई जामदानी साड़ी अच्छा विकल्प है। यह लुक को सादा और पारंपरिक रखती है। पूजा के दौरान परेशानी न हो, इसलिए साड़ी की प्लीट पहले से अच्छी तरह पिन कर लें।
गुलाबी टसर थ्रेड कटवर्क साड़ी
संधि पूजा के समय गहरे और खूबसूरत रंगों वाली टसर सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। हल्की कढ़ाई या डिजाइन वाली साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और मांग-टीका लुक को और खास बना सकते
बनारसी सिल्क साड़ी
नवमी परिवार के साथ पूजा और दावत का खास दिन होता है। इस दिन चौड़े बॉर्डर या खूबसूरत बुनाई वाली बनारसी या सिल्क साड़ी पहनें। इसके साथ सोने की ज्वेलरी और ब्रोकेड ब्लाउज अच्छा लगेगा।
लाल-सफेद जामदानी साड़ी
विजयादशमी के सिंदूर खेला के लिए लाल बॉर्डर या पल्लू वाली सफेद साड़ी पारंपरिक और खूबसूरत लगती है। हल्की जामदानी या कॉटन सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। सिंदूर खेला में गहने कम रखें और साथ में छोटा तौलिया जरूर रखें।
लाइम बनारसी कतन सिल्क साड़ी
जामदानी और टसर बंगाली साड़ियों की पुरानी हैंडलूम परंपरा से जुड़ी हैं। इनके खूबसूरत डिजाइन और खास बुनाई पूजा के लुक को पारंपरिक अंदाज देते हैं। बदलते फैशन के बीच भी ये साड़ियां दुर्गा पूजा में खास पसंद की जाती