Get App

Supertech Stalled Projects: सुप्रीम कोर्ट में NBCC का बड़ा ऐलान; बोले- 'अगर घर खरीदार नहीं चाहते, तो हम इन प्रोजेक्ट्स से हटने को तैयार'

Supertech projects: कर्ज में डूबी रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के 16 रुके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी संभालने वाली सरकारी कंपनी NBCC ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अगर घर खरीदार नहीं चाहते कि वे इसमें शामिल रहें, तो वे इस काम से हट जाना चाहेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 10:28 AM
Supertech Stalled Projects: सुप्रीम कोर्ट में NBCC का बड़ा ऐलान; बोले- 'अगर घर खरीदार नहीं चाहते, तो हम इन प्रोजेक्ट्स से हटने को तैयार'
Supertech projects: सरकारी कंपनी NBCC ने कहा कि अगर घर खरीदार नहीं चाहते कि हम इसमें शामिल हों, तो हम हट जाएंगे

Supertech projects: सुपरटेक के अधूरे पड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी संभाल रही सरकारी कंपनी NBCC ने सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा बयान दिया है। कंपनी ने कहा है कि अगर घर खरीदार उसका साथ नहीं चाहते हैं तो वह इन प्रोजेक्ट्स से बाहर निकलने को तैयार है। NBCC की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि कंपनी पूरी प्रक्रिया में 'अनचाहा हिस्सा' बनकर नहीं रहना चाहती। उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रोजेक्ट की लागत का 8 फीसदी शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित है।

इससे पहले, 5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के उस आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NBCC) को सुपरटेक लिमिटेड के कुल 30 में से 16 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए कहा गया था।

सोमवार 16 नवंबर को चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कुछ घर खरीदारों के वकीलों ने आरोप लगाया कि NBCC ने अब तक प्रोजेक्ट्स में कोई ठोस काम नहीं किया है। करीब 6,000 घर खरीदारों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने बताया कि एक प्रोजेक्ट के 16 टावरों में अब तक कोई काम नहीं हुआ है।

'हम प्रोजेक्ट्स से हटने को तैयार'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें