Get App

रॉयल ब्राइडल लुक के साथ आराम भी, भारी बनारसी साड़ी के लिए अपनाएं ये तरीके!

भारी बनारसी साड़ी का वजन उसकी घनी बुनाई, ब्रोकेड डिजाइन और जरी के काम की वजह से ज्यादा होता है। खासकर कडवा टेक्निक से बनी और असली जरी वाली साड़ी काफी भारी हो सकती है। ऐसे में शादी के दिन इसे खूबसूरती से पहनने के लिए पहले से ड्रेपिंग की प्रैक्टिस, अच्छी फिटिंग वाला ब्लाउज और सही पिनिंग जरूरी है। थोड़ी तैयारी के साथ दुल्हन पूरे दिन साड़ी को संभालते हुए भी आराम और कॉन्फिडेंस के साथ रस्मों का मजा ले सकती है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 3:23 PM
रॉयल ब्राइडल लुक के साथ आराम भी, भारी बनारसी साड़ी के लिए अपनाएं ये तरीके!

भारी बनारसी ब्राइडल साड़ी दुल्हन के लुक को बेहद खूबसूरत और रॉयल बना सकती है। इसकी चमकदार जरी, घनी बुनाई और खूबसूरत डिजाइन शादी के पूरे लुक को खास बना देते हैं। लेकिन खूबसूरती के साथ इस तरह की साड़ी को संभालना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है, जब शादी की रस्में कई घंटों तक चलने वाली हों। इसलिए इसे पहनने का तरीका शादी वाले दिन पर छोड़ना नहीं चाहिए बल्कि पहले से सोच लेना चाहिए।

शादी से पहले साड़ी की ड्रेपिंग का ट्रायल करके देखना कि इसमें चलने, बैठने और रस्मों में आपको कितनी आसानी रहती है। इस तरह की तैयारी आपकी परेशानी को कम कर सकती है और शादी के दिन आप बिना साड़ी संभालने की टेंशन के अपने ब्राइडल लुक को खुलकर एंजॉय कर सकती हैं।

भारी बनारसी ब्राइडल साड़ी को आरामदायक और खूबसूरत तरीके से स्टाइल करने के आसान टिप्स

1. पहले से करें ट्रायल

शादी वाले दिन पहली बार भारी बनारसी साड़ी पहनने की गलती न करें। कम से कम कुछ हफ्ते पहले एक पूरा ट्रायल जरूर करें। उसी ब्लाउज और पेटीकोट के साथ साड़ी पहनकर बैठें, चलें और पल्लू को संभालकर देखें। इससे पहले ही पता चल जाएगा कि कहीं साड़ी कैसे संभालनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें