बायोकॉन भी आज फोकस में थी। कंपनी ने आज अपना नया इंसुलिन ग्लारगिन जापान में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने जापानी पार्टनर फूजीफिल्म फार्मा के जरिए इसे जापान में लॉन्च किया है। पिछली तिमाही में ही बायोकॉन को इस इंसुलिन के लिए जापानी रेगुलेटर से मंजूरी मिल गई थी। इस इंसुलिन की मैन्युफैक्चरिंग बायोकॉन ने की है जबकी इसकी मार्केटिंग फूजीफिल्म फार्मा कर रही है।
