Get App

बिड़ला एरिक्सन: प्रोमोटर्स ने हिस्सेदारी खरीदी

बीईओएल के भारतीय प्रोमोटर्स ने स्वीडेन की कंपनी में हिस्सेदारी खरीद ली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2016 पर 4:16 PM
बिड़ला एरिक्सन: प्रोमोटर्स ने हिस्सेदारी खरीदी

बिड़ला एरिक्सन ऑप्टिकल यानी बीईओएल के शेयर में भी आज जोरदार तेजी आई है। कंपनी के भारतीय प्रोमोटर्स ने स्वीडेन की कंपनी में हिस्सेदारी खरीद ली है। 2 भारतीय प्रोमोटर यानी यूनिवर्सल केबल्स और विंध्या टेलीलिंक्स ने एरिक्सन नेटवर्क टेक्नोलॉजी यानी ईएनटी में इक्विटी खरीदा है। ईएनटी की बीईओएल में 27.5 फीसदी की हिस्सेदारी थी लेकिन इस खरीद के बाद ईएनटी की बीईओएल में कोई हिस्सेदारी नहीं रहेगी और ईएनटी अब बीईओएल की प्रोमोटर या शेयरहोल्डर नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें