दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील अपने करीब 800 कर्मचारियों के विरोध का सामना कर रही है। इन कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी उन्हें निकालने के लिए अलग-अलग बहाने बना रही है। स्नैपडील ने इन कर्मचारियों को पीआईपी यानी परफार्मेंस इंप्रूवमेंट प्लान पर साइन करने को कहा है, और जो कर्मचारी ऐसा नहीं करते उन्हें इस्तीफा देना होगा।
