Boardroom : नतीजों के बाद एंजेल वन के मैनेजमेंट से जानिए FY25 के लिए क्या है गाइडेंस

Angel One Q1 : नतीजों पर बात करते हुए एंजेल वन के CMD दिनेश ठक्कर ने कहा कि ब्रोकरेज कारोबार में रेगुलेटरी बदलाव आते रहते हैं। ब्रोकरेज कारोबार में ग्रोथ की काफी संभावना है। ब्रोकरेज हाउसिंग के पास कॉस्ट एडजस्टमेंट का विकल्प होता है। रेगुलेटरी बदलाव से निवेशकों की संख्या नहीं घटेगी

अपडेटेड Jul 18, 2024 पर 3:25 PM
स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल एनएसई पर Angel One 60.25 अंक यानी 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 2158 रुपए के आसपास दिख रहा है

Angel One Q1 : पहली तिमाही में एंजेल वन के नतीजे अच्छे रहे हैं। मुनाफे में 35 फीसदी का उछाल आया है, जबकि आय 74 फीसदी बढ़ी है। कंपनी के क्लाइंट बेस और डीमैट एकाउंट शेयर में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के नतीजों और फ्यूचर ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ साथ हैं कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश ठक्कर।

लेकिन पहले एंजेल वन के नतीजों की खास बातों पर डाल लेते हैं एक नजर। पहली तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की कुल आय 3.8 फीसदी बढ़कर 1410 करोड़ रूपए पर रही है। वहीं, कुल क्लाइंट बेस तिमाही आधार पर 11.2 फीसगी बढ़कर 2.47 करोड़ करोड़ रुपए पर रहा है।

इस दौरान नए क्लाइंट सालाना आधार पर 94.8 फीसदी बढ़कर 2.6 लाख लाख करोड़ पर रहे हैं। वहीं, ऑर्डर की संख्या 85.9 फीसगी बढ़कर 46.2 करोड़ पर और औसत डेली टर्नओवर 92.7 फीसदी बढ़कर 43.8 लाख करोड़ रुपए पर रही है। कुल रिटेल इक्विटी टर्नओवर में कंपनी का हिस्सा18.9 फीसदी पर रहा है।

नतीजों पर एंजेल वन मैनेजमेंट


नतीजों पर बात करते हुए एंजेल वन के CMD दिनेश ठक्कर ने कहा कि ब्रोकरेज कारोबार में रेगुलेटरी बदलाव आते रहते हैं। ब्रोकरेज कारोबार में ग्रोथ की काफी संभावना है। ब्रोकरेज हाउसिंग के पास कॉस्ट एडजस्टमेंट का विकल्प होता है। रेगुलेटरी बदलाव से निवेशकों की संख्या नहीं घटेगी। डिस्काउंट का फायदा निवेशकों को देते थे। इस समय कस्टमर का इनफ्लो काफी ज्यादा है। आगे MF डिस्ट्रीब्यूशन जैसे वर्टिकल्स से कमाई बढ़ेगी। आगे इन्वेस्टर्स बेस काफी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी की 65 फीसदी आय ब्रोकरेज से होती है। नए निवेशक के आने से F&O में वॉल्यूम बढ़ा है। नई पीढ़ी की इक्विटी मार्केट में भागीदारी बढ़ी है।

L&T फाइनेंस के मैनेजमेंट से जानें Q1 में क्या रहे हाईलाइट्स और आगे कैसी रहेगी ग्रोथ

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 60.25 अंक यानी 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 2158 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,232.65 रुपए और दिन का लो 2,157.00 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,896 रुपए है। स्टॉक 1 साल में 47 फीसदी और 3 साल में 69.75 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।