वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 10.6 फीसदी घटकर 2549 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 2853 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 10.6 फीसदी घटकर 2549 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 2853 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बीपीसीएल की आय 13.9 फीसदी घटकर 44,197 करोड़ रुपये पर रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीपीसीएल की आय 51346 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा 4496 करोड़ रुपये से घटकर 3490 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा मार्जिन 8.8 फीसदी से घटकर 7.9 फीसदी रहा है।
बीपीसीएल के बोर्ड ने 1 पर 1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने और 15 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।