Get App

बीपीसीएलः मुनाफा 46.2% बढ़ा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 46.2 फीसदी बढ़कर 1488.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2016 पर 5:16 PM
बीपीसीएलः मुनाफा 46.2% बढ़ा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 46.2 फीसदी बढ़कर 1488.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 1018 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में बीपीसीएल की आय मामूली बढ़कर 46666.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीपीसीएल की आय 46473.6 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा 1332 करोड़ रुपये से बढ़कर 2417 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा मार्जिन 2.9 फीसदी से बढ़कर 5.2 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बीपीसीएल का औसतन ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 1.54 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 7.67 डॉलर प्रति बैरल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें