BPCL Q1 Results: मुनाफा 10551 करोड़ रुपए पर रहा, आय में 7% की गिरावट

BPCL Q1 Results: 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में BPCL का EBITDA मार्जिन 14 फीसदी पर रहा है। जबकि इसके 12.9 फीसदी पर रहने का अंदाजा लगाया गया था। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 15809.7 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 13,814 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 4:14 PM
पहली तिमाही में कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRMs) 12.64 डॉलर प्रति बैरल रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    BPCL Q1 Results: सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने 26 जुलाई को वित्त वर्ष 2023-24 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 जून 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट हायर मार्केटिंग मार्केट के बीच 10551 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 8960 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी को 6478 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी को 6147.94 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

    BPCL की आय 1.12 लाख करोड़ रुपए रही

    30 जून 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में BPCL की आय 1.12 लाख करोड़ रुपए रही है। हालांकि की इसके 1.08 लाख करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी को 1.18 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। जबकि 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी की कमाई 1.38 लाख करोड़ रुपए पर रही थी। कंपनी की आय में सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट हुई है।


    पीरामल एंटरप्राइजेज की शेयर बायबैक की योजना, 5% से ज्यादा भागा स्टॉक

    मार्जिन में दिखा सुधार

    30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में BPCL का EBITDA मार्जिन 14 फीसदी पर रहा है। जबकि इसके 12.9 फीसदी पर रहने का अंदाजा लगाया गया था। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 15809.7 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 13,814 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पहली तिमाही में कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRMs) 12.64 डॉलर प्रति बैरल रहा है। हालांकि इसके 11 डॉलर प्रति बैरल पर रहने का अनुमान किया गया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।