ब्रिटानिया के मुनाफे में 4.6% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 4.6 फीसदी बढ़कर 220.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 13, 2017 पर 3:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 4.6 फीसदी बढ़कर 220.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 210.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही ब्रिटानिया की आय 6.1 फीसदी बढ़कर 2355 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में ब्रिटानिया की आय 2219.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्रिटानिया का एबिटडा 311.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 312.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्रिटानिया का एबिटडा मार्जिन 14 फीसदी से घटकर 13.3 फीसदी रहा है।

    ब्रिटानिया के मुताबिक नोटबंदी के चलते नवंबर में बिक्री 10 फीसदी घटी है। हालांकि दिसंबर में बिक्री में सुधार देखने को मिला है, लेकिन ये सुधार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार की ग्रोथ को लेकर अब भी दबाव नजर आ रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।