BSE Q4 Results: 364% बढ़ा मुनाफा, दो डिविडेंड देगी कंपनी; जानें पूरी डिटेल

वित्त वर्ष 2024-25 के Q4 में BSE के मुनाफे में 364% जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी ने दो डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। इसमें 150वीं वर्षगांठ पर स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। BSE के शेयर ने पिछले 5 साल में 4,785% का शानदार रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

अपडेटेड May 06, 2025 पर 11:39 PM
BSE ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹23 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

BSE Q4 Results: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 364% की वृद्धि के साथ ₹493.04 करोड़ रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹106.16 करोड़ था। कंपनी की कोर ऑपरेशन से इनकम 75% बढ़कर ₹847 करोड़ रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹484 करोड़ थी।

कुल ₹23 प्रति शेयर का डिविडेंड

BSE ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹23 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसमें ₹5 का स्पेशल डिविडेंड शामिल है, जो कंपनी की 150वीं वर्षगांठ पर दिया जा रहा है। वहीं, बाकी ₹18 का नियमित डिविडेंड है। यह भुगतान ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि यह प्रस्ताव आगामी 20वीं वार्षिक आमसभा में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेगा।


डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई 2025 तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान 18 सितंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। इससे पहले जून 2024 में कंपनी ₹15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी दे चुकी है। इससे पहले जून 2024 में BSE ने ₹15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड जारी किया था। इस लिहाज से यह साल का दूसरा डिविडेंड होगा।

BSE के शेयरों का प्रदर्शन और रिटर्न

BSE ने तिमाही नतीजे और डिविडेंड का ऐलान बाजार बंद होने के बाद किया है। कंपनी के शेयर मंगलवार (6 मई) को 3.15% की गिरावट के साथ ₹6,250 पर बंद हुए। BSE पिछले 5 वर्षों में स्टॉक ने 4,785% का रिटर्न दिया है। 1 साल में 119% का रिटर्न, जबकि 2025 की शुरुआत से अब तक 15% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में 20.6% की तेजी भी देखने को मिली है।

शेयर ने 29 अप्रैल 2025 को ₹6,808 का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर और 23 जुलाई 2024 को ₹2,115 का न्यूनतम स्तर छुआ था। BSE का मौजूदा मार्केट कैप ₹84,610.22 करोड़ है।

यह भी पढ़ें : India-UK FTA Deal Impact: 8 सेक्टर की 39 कंपनियों को हो सकता है फायदा, शेयरों पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।