Get App

कैडिला हेल्थः मुनाफा 28.9% घटा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ का मुनाफा 28.9 फीसदी घटकर 337.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2016 पर 1:10 PM
कैडिला हेल्थः मुनाफा 28.9% घटा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ का मुनाफा 28.9 फीसदी घटकर 337.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ का मुनाफा 475 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ की आय 0.4 फीसदी बढ़कर 2403.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कैडिला हेल्थ की आय 2395 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कैडिला हेल्थ का एबिटडा 610.7 करोड़ रुपये से घटकर 516 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कैडिला हेल्थ का एबिटडा मार्जिन 25.5 फीसदी से घटकर 21.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें