यूएस एफडीए को कैडिला हेल्थकेयर की बद्दी यूनिट में तीन आपत्तियां मिली हैं। यूएस एफडीए ने ये जांच 20 फरवरी से 1 मार्च के बीच की थी। जांच के बाद कैडिला को फॉर्म 483 जारी किया गया है। हालांकि कैडिला का कहना है कि यूएस एफडीए की ओर से तीनों आपत्तियां एक ही प्रोडक्ट के लिए थी और कंपनी को गुड मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित कोई आपत्ति नहीं मिली है।
