केर्न इंडिया का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 22.5 फीसदी घटकर 603.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 09, 2017 पर 9:16 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 22.5 फीसदी घटकर 603.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 779 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 5.4 फीसदी बढ़कर 2149.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 2038.6 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 1039 करोड़ रुपये से बढ़कर 1083.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 51 फीसदी से घटकर 50.4 फीसदी रहा है।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया को 79 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया को 64.4 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।