केन फिन होम्स के मुनाफे में 41.2% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स का मुनाफा 41.2 फीसदी बढ़कर 59.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 17, 2017 पर 2:32 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स का मुनाफा 41.2 फीसदी बढ़कर 59.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स का मुनाफा 42.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स की ब्याज आय 39.1 फीसदी बढ़कर 110.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स की ब्याज आय 79.3 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स का ग्रॉस एनपीए 0.25 फीसदी से घटकर 0.24 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स की कर्ज अदायगी (Disbursements) 968 करोड़ रुपये से बढ़कर 1207 करोड़ रुपये रही है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स की लोन बुक 9895 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,688 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केन फिन होम्स का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.49 फीसदी से बढ़कर 3.58 फीसदी रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.31 फीसदी रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।