Get App

केनरा बैंकः मुनाफा 4 गुना बढ़ा, आय 8.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 322 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2017 पर 3:29 PM
केनरा बैंकः मुनाफा 4 गुना बढ़ा, आय 8.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 322 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 85 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 8.4 फीसदी बढ़कर 2,414 करोड़ रुपये पर रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 2,226.6 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 9.81 फीसदी से बढ़कर 9.97 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 6.69 फीसदी से बढ़कर 6.72 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 33,315 करोड़ रुपये से बढ़कर 34,339 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का नेट एनपीए 21,887 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,296 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें