आईटीसी के शेयर में आज खासी तेजी देखी गई है। सिगरेट के दाम बढ़ाने से कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला। आईटीसी ने सिगरेट ब्रांड गोल्ड फ्लैक और नेवी कट के दाम में बढ़ोतरी की है। गोल्ड फ्लेक का दाम 79 रुपये प्रति पैक से बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया है। वहीं नेवी कट का दाम 78 रुपये से बढ़ाकर 89 रुपये प्रति पैक कर दिया है।
