सिप्ला की नीदरलैंड की सब्सिडियरी ने ईरान में दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग के लिए स्थानीय कंपनी अहरान तेजारात से ज्वाइंट वेंचर किया है। इस जेवी में सिप्ला की सब्सिडियरी का 75 फीसदी हिस्सा होगा जबकि बाकी 25 फीसदी हिस्सा ईरानी कंपनी का होगा। सिप्ला इस जेवी में 1 करोड़ 68 लाख यूरो का निवेश करेगी।