दवा कंपनी सिप्ला के बोर्ड ने एडीआर, एफसीसीबी और बॉन्ड के जरिए कंपनी को 2000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है। कंपनी ये फंड घरेलू और ग्लोबल दोनों तरह के मार्केट से जुटाएगी। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये नॉन कन्वर्टिवल डिवेंचर्स और बॉन्ड के लिए जरिए जुटाने की मंजूरी भी दी है।