वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 43.9 फीसदी बढ़कर 375 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 260.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 43.9 फीसदी बढ़कर 375 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 260.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में सिप्ला की आय 15.7 फीसदी बढ़कर 3,647 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में सिप्ला की आय 3,151 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सिप्ला का एबिटडा 463 करोड़ रुपये से बढ़कर 677.6 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिप्ला का एबिटडा मार्जिन 14.7 फीसदी से बढ़कर 18.6 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सिप्ला का टैक्स खर्च 50.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 128.3 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिप्ला की अन्य आय 67.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 153.5 करोड़ रुपये रहा है।
सिप्ला के मुताबिक पूंजी जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। बोर्ड ने फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट के जरिए 2000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। साथ ही बोर्ड ने एनसीडी के जरिए 2000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।