कोल इंडियाः मुनाफा 77.4% घटा, आय 7.3% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 77.4 फीसदी घटकर 600.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Dec 13, 2016 पर 6:01 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 77.4 फीसदी घटकर 600.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 2,654.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया की आय 7.3 फीसदी घटकर 16,212.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कोल इंडिया की आय 17,489.9 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा 3,407 करोड़ रुपये से घटकर 742.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कोल इंडिया का एबिटडा मार्जिन 19.5 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कोल इंडिया के कर्मचारियों का खर्च 7,334 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,407 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।