Get App

Ambuja Cements Q1 Results: स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना घटकर रहा 643 करोड़ रुपये, आय में हुआ इजाफा

Ambuja Cements ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए नतीजे जारी कर दिये। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 643 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 639 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं कंपनी की स्टैंडअलोन आय वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान 4,730 करोड़ रुपये रही

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 02, 2023 पर 10:25 AM
Ambuja Cements Q1 Results: स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना घटकर रहा 643 करोड़ रुपये, आय में हुआ इजाफा
Ambuja Cements का स्टैंडअलोन मुनाफा पहली तिमाही में सालाना आधार पर घटकर 643 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में मुनाफा 1,052 करोड़ रुपये रहा था

अदाणी समूह (Adani group) के मालिकाना हक वाली और भारत के सीमेंट उद्योग सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए आज 2 अगस्त को नतीजों का ऐलान कर दिया। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 643 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 639 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की स्टैंडअलोन आय 4,730 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 4,432 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली।

स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना मुनाफा घटा

सालाना आधार पर देखें तो Ambuja Cements का स्टैंडअलोन मुनाफा वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में घटकर 643 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 1,052 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना स्टैंडअलोन आय में दिखा इजाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें