Adani Ports का Q1 शुद्ध मुनाफा 83% बढ़ा, नये बंदरगाहों की खरीदारी का दिखा असर

Adani Ports and Special Economic Zone ने जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 82.57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,114.72 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी को 1,158.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवन्यू 23.51 प्रतिशत बढ़कर 6,247.55 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 3:45 PM
Adani Ports के सीईओ करण अदाणी ने कहा कि APSEZ ने Q1 FY24 के दौरान अपना अब तक का सबसे मजबूत तिमाही ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दिखाया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Ports Q1 Result: आज यानी कि 8 अगस्त को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) ने जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 82.57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,114.72 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 1,158.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके साथ ही ऑपरेशंस से कंपनी का रेवन्यू 23.51 प्रतिशत बढ़कर 6,247.55 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 5,058.09 करोड़ रुपये था। नए अधिग्रहणों से उत्पन्न अतिरिक्त रेवन्यू से कंपनी की आय पर सकारात्मक प्रभाव दिखा।

    इजराइल में हाइफा बंदरगाह खरीदा

    वर्ष की शुरुआत में अदाणी पोर्ट्स ने इजराइल में हाइफा बंदरगाह (Haifa port in Israel) का अधिग्रहण करने के लिए 1.2 अरब डॉलर का भुगतान किया था। हाइफा बंदरगाह शिपिंग कंटेनरों के मामले में देश का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। ये पर्यटक क्रूज जहाजों की शिपिंग में सबसे बड़ा बंदरगाह है।


    कंपनी ने एक रिलीज में कहा कि तिमाही के लिए EBITDA सालाना आधार पर 80 प्रतिशत बढ़कर 3,765 करोड़ रुपये हो गया। कार्गो वॉल्यूम सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 101 MMT से अधिक हो गया। इसको 15 प्रतिशत की कंटेनर वृद्धि से सपोर्ट मिला है।

    HINDALCO Q1 RESULT: मुनाफा घटकर 600 करोड़, आय बढ़कर 19,904 करोड़ रुपये

    बाजार हिस्सेदारी में हुआ इजाफा

    इसमें कहा गया है कि भारत में अदाणी पोर्ट्स की बाजार हिस्सेदारी लगभग 200 bps बढ़कर 26 प्रतिशत हो गई।

    Adani Ports के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक करण अदाणी (Karan Adani, CEO and Whole Time Director) ने कहा “APSEZ ने Q1 FY24 के दौरान अपना अब तक का सबसे मजबूत तिमाही ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दिखाया है। जिसमें सबसे अधिक तिमाही कार्गो वॉल्यूम, रेवन्यू, EBITDA और घरेलू बाजार हिस्सेदारी में लगभग 200 bps की बढ़ोतरी हुई। कंपनी की कुल बंदरगाह क्षमता का 50 प्रतिशत लगभग 6 दिनों के लिए चक्रवात बिपरजॉय के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ। इसके बावजूद कंपनी का इतना अच्छा परफॉर्मेंस रहा।”

    अदाणी ने कहा कि कंपनी के "ऑपरेशनल एफिसिएंसीज में सुधार के निरंतर प्रयासों" का परिणाम है कि घरेलू बंदरगाह व्यवसाय का EBITDA मार्जिन 72 प्रतिशत और लॉजिस्टिक्स व्यवसाय का EBITDA मार्जिन 28 प्रतिशत हो गया है। जो भारत के सूचीबद्ध प्रतिस्पर्धियों के रिपोर्ट किए गए मार्जिन से कहीं ज्यादा है।

    उन्होंने आगे कहा, "हमारी नई खरीदी गई संपत्ति हाइफा पोर्ट और कराईकल पोर्ट में अच्छी ग्रोथ हुई है। अब दोनों बंदरगाहों पर मासिक कार्गो वॉल्यू 1 MMT के आंकड़े को छू रहा है।"

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।