HINDALCO Q1 RESULT: हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Hindalco Industries Limited) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा स्ट्रीट के अनुमान से ज्यादा रहा। कंपनी की आय विश्लेषकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा नजर आई। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में हिंडाल्को को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इसके 588 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पहली तिमाही के दौरान हिंडाल्को की आय 19,904 करोड़ रुपये रही जिसके 16,948 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। हालांकि सालाना आधार पर नजर डालें तो हिंडाल्को के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली।
मुनाफा सालाना आधार पर हुआ आधा
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 600 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,448 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 19,904 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 19,518 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी का EBITDA 1,561 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1,556 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 9.2% रही जिसके 7.8% रहने का अनुमान था।
EBITDA सालाना आधार पर गिरा
वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में Hindalco Industries का EBITDA सालाना आधार पर घटकर 1,561 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 2,927 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन घटकर 7.8% रही। जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 15% रही थी।
Hindalco Industries के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आये। कंपनी का शेयर नतीजों के बाद एनएसई पर 2.16 बजे के करीब 2.28 प्रतिशत या 10.60 रुपये गिरकर 454.25 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)