कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सरकारी बैंकों में शानदार रौनक दिख रही है। PNB, BOB और BANK OF INDIA 2 परसेंट से ज्यादा दौड़ते नजर आये। इसके साथ ही अन्य PSU बैंकों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आज बाजार में वेदांता, नवीन फ्लोरीन, आदित्य बिड़ला कैपिटल के स्टॉक्स टॉप एफएंडओ गेनर्स के रूप में कारोबार कर रहे हैं। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19600, 19700 और 19800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44900, 45000 और 45100 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44800, 44700 और 44500 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Coforge Future : खरीदें - 4970 रुपये, टारगेट -5200 रुपये, स्टॉपलॉस - 4900 रुपये
SRF Future : beche - 2281 रुपये, टारगेट -2240/2220 रुपये, स्टॉपलॉस - 2300 रुपये
Chamabal Fertilizer : खरीदें - 274 रुपये, टारगेट -285/300 रुपये, स्टॉपलॉस - 264 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC Life
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने HDFC Life पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि HDFC Life की अगस्त की एक्सपायरी वाली 660 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 13.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 19/26 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)