ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट ने बनाई रणनीति
Bank Of Maharashtra पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 34 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 37.5 रुपये के लक्ष्य के लिए 33.7 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। United Spirits पर IDBI कैपिटल के बृजेश एल ने 1015 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1060 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री, IDBI कैपिटल बृजेश एल और राजन शाह के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 0.47% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर बृजेश एल के सुझाये स्टॉक्स ने 1.42% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर राजन शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 5.99% का रिटर्न दिया।
KHILADI TOP TRADES
पहले कोराबारी दिन की अरुण कुमार मंत्री की टॉप कॉल TEJAS NETWORK रही जिसने 3.6% का रिटर्न दिया
पहले कोराबारी दिन की बृजेश एल की टॉप कॉल PFC रही जिसने 3% का रिटर्न दिया
पहले कोराबारी दिन की राजन शाह की टॉप कॉल FINOLEX CABLES रही जिसने 2.4% का रिटर्न दिया
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bank Of Maharashtra
अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 34 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 37.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 33.7 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
IDBI कैपिटल के बृजेश एल का कमाईवाला शेयरः BUY United Spirits
बृजेश एल ने इस स्टॉक में 1015 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1060 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1000 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजन शाह ने इस स्टॉक में 866 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 820 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 920 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Ingrevia
अरुण कुमार मंत्री ने इसमें 433 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 495 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 417 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
IDBI कैपिटल के बृजेश एल का कमाईवाला शेयरः BUY Rallis India
बृजेश एल ने इस स्टॉक में 223 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 230 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Pharmova
राजन शाह ने इस स्टॉक में 396 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 370 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 440 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Graphite India
राजन शाह ने इस स्टॉक में 433 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 421 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 495 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।